फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strictness on arrival of new variant of Corona, those who do not wear masks will be challaned

हरियाणा : कोरोना के नए वैरिएंट आने पर सख्ती, मास्क नहीं पहनने वालों के होंगे चालान

Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Strictness on arrival of new variant of Corona, those who do not wear masks will be challaned
चंडीगढ़। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज।
चंडीगढ़। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट (ओमिक्रॉन) को लेकर हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। कोरोना को लेकर सरकार ने अब दोबारा से सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी डीसी और एसपी को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने जिलों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराएं। साथ ही सभी स्कूल, उद्योग, व्यवसाय परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड इत्यादि जहां भीड़ होने की संभावना है। वहां सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के चालान किए जाएं। इसके अलावा, प्रतिदिन होने वाली 12 हजार टेस्टिंग को 40 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। विज ने कहा कि संबंधित अधिकारी महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा (एसओपी) के अनुसार जनसभा इत्यादि भीड़ होने पर हिदायतों का पालन होना चाहिए। किसी भी स्तर पर एसओपी का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि साउथ अफ्रीका में पाए गए नए वैरिएंट की जांच के लिए जीनोम सिक्वेंस की आवश्यकता होती है और उसके लिए हरियाणा में एक मशीन को लगाया गया है। इस पर विज ने नया मरीज मिलने पर उसकी कोविड की जीनोम सिक्वेंस पता लगाने के निर्देश दिए। विज ने कहा कि इन्फलूंएजा लाइक इलनेस (आईएलआई) वाले मरीजों की भी कोविड टेस्टिंग की जाए।
विज्ञापन

राज्य में ‘एट रिस्क’ वाले देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग की जाए
‘एट-रिस्क’ वाले देशों जैसे कि यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल सहित यूरोप के देशों से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग एयरपोर्ट हो रही है। जो लोग नेगेटिव पाए जा रहे हैं, उनकी 8वें दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा टेस्टिंग की जा रही हैं। विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी यात्री विदेश से आता है और वह अपने आपको क्वारंटीन करता है, तो भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों व कर्मचारियाें द्वारा उससे रोजाना टेलीफोन पर बातचीत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय, स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव जी अनुपमा, खाद्य एवं औषध प्रशासन विभाग के कमिश्नर राजीव रतन, डॉ. साकेत कुमार, एनएचएम के मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ. वीना सिंह व निदेशक डॉ उषा गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed