फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strict action against traffic rule violators, 384 challans issued in a day

Panchkula News: ट्रैफिक नियम तोडऩे वालों पर सख्ती, एक दिन में काटे 384 चालान

Sat, 11 Oct 2025 11:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Strict action against traffic rule violators, 384 challans issued in a day
पंचकूला। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए एक दिन में 384 चालान काटे हैं। ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र कुमार की अगुवाई में शहर के विभिन्न इलाकों में नाकेबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने मौके पर 56 चालान ऑफलाइन और 328 चालान ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जारी किए। बिना हेलमेट वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने, बिना नंबर प्लेट और अन्य ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि ट्रैफिक नियम केवल कानून नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का कवच है। डीसीपी ने जनता से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और सडक़ पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed