फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Street vendor stabbed for refusing to drink alcohol, serious

Panchkula News: शराब पीने से मना करने पर रेहड़ी वाले को मारा चाकू, गंभीर

Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 14 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Street vendor stabbed for refusing to drink alcohol, serious
चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू की, तलाश में टीमें लगीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडी माता मंदिर के सामने फ्रूट की रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार को चाकू मारने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाले छह आरोपी चाकू से वार कर भाग गए। गंभीर रूप से घायल चंडीमंदिर निवासी बबलू को मौके पर पहुंचे परिजनों ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इमरजेंसी के डॉक्टरों ने घायल को पीजीआई रेफर कर दिया। घायल बबलू की शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि घायल के बयान पर मारपीट करने वाले हमलावर राहुल उर्फ कटप्पा, महिंद्र, सोनू और तीन अज्ञात के नाम मामला दर्ज किया है। आरोपी की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी गई है। घायल ने बताया कि शराब पीने से मना करने पर हमलावरों ने चाकू से कई वार कर दिए।

बबलू ने बताया कि चंडीमंदिर माता मंदिर के सामने रेहड़ी पर फल की दुकान लगाता हूं। शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान के पास आए राहुल, महिंद्र और सोनू के साथ तीन लोग आए शराब पीने लगे। उसी जगह पर सभी लोग साथ में शराब पी रहे थे। इसके बाद लड़कों ने शराब पीने के लिए कहा तो मना कर दिया। इसके बाद वह सभी जबरन शराब पिलाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। तभी पीछे गाली देते हुए एक युवक आया और चाकू से गले पर हमला कर दिया। चाकू के कई वार करने से खून निकलने लगा और जमीन पर गिर गया। इसके बाद महिंद्र ने चाकू से पैर पर हमला कर दिया। बेहोश होने पर वह सभी छोड़कर भाग गए। आसपास के लोगों ने घर वालों की सूचना दी तो मौके पर पहुंचे। घर के लोगों ने सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर चोट आने से डॉक्टर ने पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि हमलावरों की खोजबीन के लिए टीमें लगा दी हैं। घायल के बायन पर नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी हैं। बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed