फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Street lights were taken off without giving notice, anger among people, said - Electricity corporation's action is wrong

बिना नोटिस दिए उतार दीं स्ट्रीट लाइटें, लोगों में रोष, बोले- बिजली निगम की कार्रवाई गलत

Wed, 22 Sep 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Street lights were taken off without giving notice, anger among people, said - Electricity corporation's action is wrong
रोष प्रकट करते स्थानीय लोग। - फोटो : PKL OFFICE
रायपुररानी। कस्बा में बिजली चोरी रोकने की कवायद शुरू करने के नाम पर पंचायत की ओर से लगी स्ट्रीट लाइटों को बिजली निगम की ओर से उतारे जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर रोष जताया।
विज्ञापन

लोगों ने क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने व आम जनता को असुविधा पहुंचाने के नाम पर बिजली निगम की कार्रवाई को गलत बताया। पक्का तालाब शिव मंदिर के नजदीक पहुंचे निगम के एसडीओ ने अपनी टीम सहित पहुंच बिना कोई कारण बताए स्ट्रीट लाइट उतार ट्राली में भरनी शुरू करवा दी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने निवर्तमान सरपंच को मौके पर बुलाया। उन्होंने कहा कि सभी लाइट जनहित में लगाई गई हैं, जिसे उतारने का निगम को कोई अधिकार नहीं है। यदि कोई लाइट नियम अनुसार नहीं है तो उसका कोई नोटिस जारी कर सकते है या कनेक्शन काट सकते हैं, लेकिन एसडीओ ने उनकी बात नहीं सुनी व मनमानी करते हुए सभी लाइट ट्राली में भर दीं।
विज्ञापन

कोट्स...
बिजली चोरी रोकना विभाग का कार्य है। समस्या पर संज्ञान लेना मेरी ड्यूटी है व विभागीय नियम अनुसार कार्रवाई की है। पंचायत की ओर से अवैध रूप से लगी लाइट उतारी गई है। नियम अनुसार आगामी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-योगेश कुमार, एसडीओ, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
बिजली निगम की ओर से बिना कोई सूचना दिए इस प्रकार की कार्रवाई से लोग परेशान हुए हैं। जनहित में लगाई गई स्ट्रीट लाइट पर कोई भी कार्रवाई करने से पहले स्थानीय पंचायत व अधिकारी को सूचित करना जरूरी है। वहीं, जनता की ओर से चुने गए नुमाइंदे व कस्बावासियों के मौके पर पहुंचने के बाद भी कनेक्शन काटने संबंधी नोटिस इत्यादि की कार्रवाई की जा सकती थी, लेकिन पूरी लाइट को ट्राली में भरकर ले जाना गलत है।
-विशाल पराशर, बीडीपीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed