फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Street lighting system in the city will be improved: 31 wards will get lighting with Rs 6 crore.

शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का होगा सुधार: 6 करोड़ रुपये से 31 वार्डों को मिलेगी रोशनी -

Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Street lighting system in the city will be improved: 31 wards will get lighting with Rs 6 crore.
कालका। कालका नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों के इंटरनल रोडों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाने की योजना तेज़ी से चल रही है। इस कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया था, और अब टेंडर के रेट को लेकर सरकारी अप्रूवल का इंतजार किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों को रोशन करना और स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने 31 वार्डों के अंतर्गत खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटों की स्थापना के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसके अंतर्गत सभी पुराने और खराब लाइटों की मरम्मत की जाएगी, जबकि उन स्थानों पर नई लाइटों की व्यवस्था की जाएगी जहां पहले से कोई लाइट नहीं थी। नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य के लिए दो फर्मों को योग्य पाया गया है। इन दोनों फर्मों के रेट सरकारी अप्रूवल के लिए भेजे गए हैं और जैसे ही अप्रूवल मिलेगा, काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटों का संचालन सीसीएमएस सिस्टम से होगा
स्ट्रीट लाइटों के संचालन के लिए सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे शहर में स्ट्रीट लाइट्स को आसानी से मॉनिटर किया जा सकेगा। कालका और पिंजौर कार्यालयों में कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से सभी लाइटों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। इस सिस्टम से लाइट्स के संचालन में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या का समाधान तुरंत किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी और करंट के खतरे से मिलेगी मुक्ति
सीसीएमएस सिस्टम के लागू होने से शहर में बिजली चोरी का खतरा भी खत्म हो जाएगा। अब स्ट्रीट लाइट्स को चालू और बंद करने के लिए किसी भी बेड स्विच का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा, जिससे कर्मचारियों का काम सरल होगा। इसके अलावा, बारिश के दिनों में करंट लगने का खतरा भी कम हो जाएगा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी दूर होंगी। इस नए सिस्टम के लागू होने से शहर में कई स्थानों पर खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत भी जल्दी हो सकेगी, जो लंबे समय से ठीक नहीं हो पाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed