फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stilt plus four: demand for extension of time for objections and suggestions

स्टिल्ट प्लस चार : आपत्तियां और सुझाव के लिए समय बढ़ाने की मांग

Tue, 04 Apr 2023 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Stilt plus four: demand for extension of time for objections and suggestions
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। स्टिल्ट प्लस चार मंजिला भवन पॉलिसी पर मांगे गए आपत्ति और सुझाव का समय 15 दिन से बढ़ाकर छह माह करने की मांग सिटीजंस वेलफेयर एसोसिएशन ने की है। इसको लेकर एसोसिएशन के एक शिष्टमंडल ने सोमवार को कमेटी के नाम ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने की। कमेटी की ओर से तय किए गए समय के अनुसार लोग छह अप्रैल तक ही आपत्ति जता सकते हैं या अपने सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन

शिष्टमंडल सोमवार को विशेषज्ञता कमेटी के चेयरमैन से मिलने के लिए उनके कार्यालय में पहुंचा। मगर उनके वहां मौजूद नहीं होने के कारण उनके प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा। इसी के संबंध में एक ज्ञापन नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक के नाम भी सौंपा गया। इस अवसर पर सुनील जैन, कर्नल पीके जेटली, दीपक अरोड़ा, सुनील कमरिया और आरएस कथूरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के सभी लोगों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है। इसलिए उन लोगों की सुविधा के लिए ऑफ लाइन आपत्ति या सुझाव भी स्वीकार किए जाएं। इसके अलावा पोर्टल में भी सुधार किया जाए। पोर्टल में भी एक हजार से ज्यादा शब्द नहीं लिखे जा सकते। इसमें लोगों की सभी आपत्ति या सुझाव समाहित नहीं हो सकते हैं। इसलिए पोर्टल पर भी सुधार किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने का समय रखने की मांग शिष्टमंडल ने चेयरमैन विशेषज्ञता कमेटी से अनुरोध किया है कि विभाग की ओर से आपत्तियां और सुझाव देने हेतु कम से कम 3 से 6 महीने तक का समय होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। इससे कमेेेटी को फैसला लेने और अपनी राय देने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed