फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sterilization of abandoned dogs will be done ward wise, corporation released schedule

Panchkula News: लावारिस कुत्तों की वार्ड वाइज की जाएगी नसबंदी, निगम ने जारी किया शेड्यूल

Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of abandoned dogs will be done ward wise, corporation released schedule
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। नगर निगम लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए एक विशेष अभियान शुरू कर रहा है। इसके तहत वार्ड वाइज कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। 19 फरवरी से वार्ड वाइज अभियान का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इससे संबंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता के अनुसार टीम द्वारा प्रत्येक वार्ड के सेक्टर में गली और गांव में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी और टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा सुखदर्शनपुर में विशेष सेंटर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्तों की नसबंदी के बाद उनको वापस वहीं पर छोड़ा जाएगा, क्योंकि कानून के अनुसार जिस भी लावारिस कुत्ते को जहां से पकड़ा जाता है, वहीं पर छोड़ना पड़ता है।

सचिन गुप्ता के अनुसार इस प्रक्रिया से कुत्तों के व्यवहार में काफी बदलाव आता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह वह गली में घूमने वाले कुत्तों से प्रेमपूर्वक व्यवहार करें। गर्मियों में इनका व्यवहार कुछ हिंसक हो जाता है, इसलिए दुर्व्यवहार करने पर यह हमला कर सकते हैं। इसीलिए नगर निगम मौसम में बदलाव को देखकर युद्धस्तर पर यह अभियान शुरू कर रहा है। सचिन गुप्ता ने बताया कि वार्ड वाइज अभियान के तहत कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी के लिए सुखदर्शनपुर में बने डाग सेंटर में लेकर जाया जाएगा। यदि आवारा कुत्तों की नसबंदी या हिंसक कुत्तों से संबंधित कोई भी शिकायत 9876252622 पर कर सकते हैं। किसी भी अन्य प्रकार की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 9696120120 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

शेड्यूल जारी
वार्ड नंबर 1, 2, 3 - 19 और 20 फरवरी
वार्ड नंबर 4, 5, 6 - 21 और 22 फरवरी
वार्ड नंबर 7, 8, 9 - 23 24 फरवरी
वार्ड नंबर 10, 11, 12 - 26 और 27 फरवरी
वार्ड नंबर 13, 14, 15 - 5 28 और 29 फरवरी
वार्ड नंबर 16, 17, 18 - 1 और 2 मार्च
वार्ड नंबर 19 20 - 4 और 5 मार्च
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed