{"_id":"6859aedffa1813b4470c3929","slug":"stay-awake-thieves-can-enter-your-house-panchkula-news-c-87-1-pan1009-123964-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जागते रहिए... आपके घर में घुस सकते हैं चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जागते रहिए... आपके घर में घुस सकते हैं चोर
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-2 मकान नंबर- 287 में चौकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार रात करीब दो बजे पांच चोर गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए। चोरी की मंशा से घर में घुसे चोरों का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। इसमें पांच चोर घर के मैन दरवाजे के ताले को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन मालिक के जगे होने की वजह से शातिर घटना को अंजाम देने में नाकाम रहे।
यह घर सोशल एक्टिविस्ट सीमा भारद्वाज का है। उन्होंने बताया कि उनके पति मुंबई जाने वाले थे। उनकी रात में फ्लाइट थी, इसलिए वह जगी हुई थीं। रात दो बजे चोर ताला तोड़कर घर के अंदर घुस गए और उन्होंने चोरी की कोशिश की। जब उन्होंने जोर से आवाज लगाई तो चोर डर कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने डॉयल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।