{"_id":"642b3172b3d681d8a50f1644","slug":"statewide-trial-for-state-center-of-excellence-from-today-pkl-office-news-c-16-1-105504-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए प्रदेशभर में ट्रायल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए प्रदेशभर में ट्रायल आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए चार अप्रैल से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ट्रायल शुरू हो रहा है। 4 अप्रैल को भिवानी के भीम स्टेडियम में बैडमिंटन और हिसार की एचएयू में एथलेटिक्स की ट्रायल ली जाएगी। 5 अप्रैल को रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में बैडमिंटन और एथलेटिक्स की ट्रायल ली जाएगी। 6 अप्रैल को गुरुग्राम के डीपीजीआईटीएम कॉलेज में बैडमिंटन की और ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में एथलेटिक्स की ट्रायल ली जाएगी। 8 अप्रैल को ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकूला में बैडमिंटन और एथलेटिक्स की ट्रायल ली जाएगी। बॉक्सिंग की ट्रायल 4 और 5 अप्रैल को हिसार के महावीर स्टेडियम में, 6 और 7 अप्रैल को राजीव गांधी खेल परिसर रोहतक में, 8 और 9 अप्रैल को ताऊ देवीलाल स्टेडियम गुरुग्राम में और 11 व 12 अप्रैल को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
पंचकूला में बैडमिंटन, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग के खिलाड़ी होंगे तैयार
पंचकूला में हरियाणा सरकार और साई की तरफ से ज्वाइंट वेंचर के तहत स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस खोला जा रहा है। इसमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को सीधा ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। यहां खिलाड़ियों को बेहतर डाइट से लेकर हर वो सुविधा दी जाएगी, जिससे उनके खेल के स्तर में सुधार हो। तीनों ही खेलों के लिए 50-50 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इनको ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ट्रेनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस सेंटर के लिए केवल उन्हीं खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिनकी उम्र 14 से 23 साल के बीच होगी। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए देश के जाने-माने निजी कोचों के साथ अनुबंध किया जाएगा। करनाल में बनाए जा रहे वाटर स्पोर्ट्स सेंटर में प्राइवेट कोचों के साथ अनुबंध किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।
खाने से लेकर कसरत पर रखी जाएगी नजर
खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में न्यूट्रोनिस्ट, डाईटीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट, स्ट्रैंथ एंड कंडीशन के एक्सपर्ट, जिम में बढि़या ट्रेनिंग के लिए बायो मैकेनिक एक्सपर्ट की सुविधा भी खिलाड़ियों को दी जाएगी। इसके अलावा उनकी जरूरत के अनुसार ही उनको डाइट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जाएगी। निश्चित रूप से यह सेंटर खेल के क्षेत्र में एक क्रांति लाने का काम करेगा। यहां ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ी एशियन और ओलंपिक खेलों में देश को पदक दिलाएंगे। - पंकज नैन, निदेशक, खेल विभाग हरियाणा