फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Statewide campaign will be launched to connect youth: NSUI

युवाओं को जोड़ने के लिए शुरू होगा राज्यव्यापी अभियानः एनएसयूआई

Tue, 20 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Statewide campaign will be launched to connect youth: NSUI
चंडीगढ़। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षय शर्मा से सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एनएसयूआई अध्यक्ष को कांग्रेस से युवाओं को जोड़ने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने के निर्देश दिए। एनएसयूआई की ओर से जल्द ही अभियान को शुरू करने के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब के युवा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अक्षय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे मिशन 2022 के तहत युवा शक्ति का लाभ उठाने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने बताया कि वीरवार को एनएसयूआई पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है, ताकि युवा शक्ति को बढ़ावा देने के लिए राज्यव्यापी अभियान के तौर-तरीकों को अंतिम रूप दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed