फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Statements will be recorded today in the case of chemical falling on the woman's face.

Panchkula News: महिला के चेहरे पर केमिकल गिरने के मामले में आज दर्ज होंगे बयान

Fri, 08 May 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Statements will be recorded today in the case of chemical falling on the woman's face.
सीएमओ ने पीड़ित परिवार को बुलाया, तीन सदस्यीय कमेटी कर रही जांच
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान महिला के चेहरे पर केमिकल गिरने के मामले में शुक्रवार को पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी जांच में जुटी हुई है। सीएमओ कार्यालय की ओर से पीड़ित परिवार को बुलाया गया है।
जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली जिले के बलटाना निवासी गुल मोहम्मद अपनी मां के चेहरे पर मौजूद निशान हटवाने के लिए सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के स्किन विभाग में पहुंचे थे। आरोप है कि उपचार के दौरान महिला के चेहरे पर केमिकल गिर गया, जिससे उनका चेहरा झुलस गया और गाल पर दाग पड़ गए।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार की ओर से मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी जा चुकी है। शिकायत के बाद अस्पताल प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed