फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government started preparations for restoration of old pension

एक और गारंटी पूरी करेगी आप: पुरानी पेंशन बहाली की पंजाब सरकार ने शुरू की कवायद, मंगवाए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के आदेश

Wed, 15 Jun 2022 12:01 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Jun 2022 12:01 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला में हुई एक चुनावी रैली के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की गारंटी दी थी। कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने की मांग लगातार सरकार से की जा रही है।

विज्ञापन
Punjab government started preparations for restoration of old pension
अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

भगवंत मान की सरकार विधानसभा चुनाव के दौरान दी गारंटियों को पूरा करने की कवायद शुरू कर चुकी है। मुफ्त बिजली के बाद अब कर्मचारियों को खुश करने की तैयारी में लग गई है। पंजाब सरकार राजस्थान और छत्तीसगढ़ से पुरानी पेंशन बहाली के आदेश मंगवाने जा रही है। पंजाब राज्य के कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग करते आ रहे हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से पटियाला में हुई एक चुनावी रैली के दौरान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की गारंटी दी थी। कर्मचारियों की ओर से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने की मांग लगातार सरकार से की जा रही है। इसे लेकर कई दौर की बैठक भी कर्मचारियों के साथ सरकार की हो चुकी है। अब राज्य सरकार ने इस मांग को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकार की ओर से अधिकारियों को राजस्थान और छत्तीसगढ़ राज्यों से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने के आदेश मंगवाने के लिए ड्राफ्ट तैयार करने को कहा है। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने दिलाई गारंटी की याद
पंजाब के कर्मचारियों ने 9 जून को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से दी गई गारंटी की याद दिलाई। जिसके बाद वित्त मंत्री ने कर्मचारी नेताओं को आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने वाले राज्यों से आदेश मंगवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के साथ बैठकें रहेंगी जारी
कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को लेकर कर्मचारी नेताओं के साथ होने वाली बैठकों का दौर जारी रहेगा। वित्त मंत्री भी यह कह चुके हैं कि कर्मचारियों की मांगों को सरकार प्राथमिकता के साथ हल करेगी। साथ ही उनकी मांगों को लेकर कर्मचारी संघों के साथ बैठकों का दौर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed