फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   State entomological team examined larvae in houses

Panchkula News: स्टेट एंटोमोलॉजिकल टीम ने घरों में की लारवा की जांच

Tue, 03 Sep 2024 07:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
State entomological team examined larvae in houses
कालका। सब डिविजनल हॉस्पिटल कालका के एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल की देखरेख में स्टेट एंटोमोलॉजिकल टीम ने सब डिविजनल हॉस्पिटल कालका क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा सीता राम, टिब्बी मोहल्ले का दौरा किया। इस दौरान टीम ने कई घरों में डेंगू के मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए लारवा की जांच की। वहीं, डॉ. अमिता सिंह ने मच्छर से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगो को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि घरों में जैसे कि कूलर, टंकी, हौदी आदि को सप्ताह में एक बार जरूर साफ करें। घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, पानी से भरे गढ़ों में तेल या मिट्टी डालें। उन्होंने बताया कि हर रविवार को सूखा दिवस मनाएं और पानी के बर्तनों, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले इत्यादि को खाली करके सुखाएं ताकि मच्छर के अंडे और लारवा मर जाएं, मच्छर के काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और घरों में मच्छरदानी या जाली का प्रयोग करें। जिला मलेरिया कार्यालय की ओर से जसबीर सिंह हेल्थ इंस्पेक्टर, स्टेट एंटोमोलॉजिकल की ओर से दीपक कुमार एवं बिजेंद्र सिंह ने भी कई घरों में मच्छरों को चेक किया। इस मौके पर एमपीएचडब्लयू राहुल और अभिमन्यु भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed