फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   start north zone inter state badminton championship

बैडमिंटन मनुष्य जीवन में एक नया और सार्थक परिवर्तन लाता है- अरोड़ा

Fri, 27 Sep 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
start north zone inter state badminton championship
सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश? - फोटो : PKL OFFICE
हरियाणा बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में चार दिवसीय योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन पंचकूला के सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कहा कि खिलाड़ियों को सफलता, असफलता की परवाह किए बगैर खेल की भावना से खेलना चाहिए।
विज्ञापन

हरियाणा बैडमिंटन संघ के तत्वाधान में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर बोल रही थी। मुख्यातिथि ने कहा कि बैडमिंटन मनुष्य जीवन में एक नया और सार्थक परिवर्तन लाता है। उन्हें यह देखते हुए यह बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि बैडमिंटन संघ ने थोड़े ही समय में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों में भविष्य की पीवी संधू और प्रकाश पादुकोण की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में सदैव खेल और खिलाडियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और यही कारण है कि छोटा प्रदेश होने के बावजूद भी हरियाणा देश में खेलों में सर्वोपरि है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब , राजस्थान, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर सहित 7 राज्य भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर हरियाणा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष आईएएस विजेंद्र सिंह और पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, हरियाणा बैडमिंटन संघ के महासचिव अजय कुमार सिंघानिया सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जोरदार खेल के दौरान दिखे मुकाबले
जूनियर इंटर स्टेट टीम चैंपियनशिप मुकाबले में चंडीगढ़ की ध्रुवी बंसल ने गगन ग्रोवर को 16-21, 21-17, 21-14 से हरा दिया। वहीं गरिमा सिंह ने हरतिका को 21-12, 21-6 से हरा दिया। वहीं अन्य मुकाबले में पंजाब के माधव कन्नौजिया ने हरियाणा के रवि को 21-18, 21-08 से हरा दिया। शुभम पटेल ने पुरंजय शर्मा को 21-12,21-9 से हरा दिया। साक्षी फोगाट ने उन्नत जरल को 21-15, 21-10 से हराया।

सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?

सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?- फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?

सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?- फोटो : PKL OFFICE

ेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशि?

ेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशि?- फोटो : PKL OFFICE

सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?

सेक्टर -3 ताऊ देवी लाल स्टेडियम में योनेक्स सनराइज कैंडोर नार्थ जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनश?- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed