फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stalled Municipal Corporation project gains momentum; two bidders emerge in the fifth attempt.

Panchkula News: नगर निगम की अटकी परियोजना को मिली गति, पांचवें प्रयास में मिले दो दावेदार

Mon, 05 Oct 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Stalled Municipal Corporation project gains momentum; two bidders emerge in the fifth attempt.
पंचकूला। नगर निगम के लिए राहत भरी खबर है। सेक्टर-3 में लंबे समय से अधूरी पड़ी ऑफिस बिल्डिंग के निर्माण को अब गति मिलेगी। निगम की ओर से पांचवीं बार लगाए गए टेंडर में दो एजेंसियों ने रुचि दिखाई है। एक अक्तूबर को टेंडर खोले जाने पर दो बिड प्राप्त हुईं, जिससे अब इस 17.5 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण परियोजना की फाइल तकनीकी रूप से आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार अब बिड की तकनीकी जांच के बाद वित्तीय बिड खोली जाएगी और वर्क अलॉट किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर निगम के अधिकारी लंबे समय से इस टेंडर को लेकर परेशान थे। सिंगल बिड आने के कारण फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही थी। दो बिड आने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि बिल्डिंग का चरणबद्ध तरीके से निर्माण किया जाएगा। सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर को तैयार कर उसमें ऑफिस शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ पार्किंग एरिया भी बनाया जाएगा। ऑफिस शिफि्टंग शुरू होते ही पहली और दूसरी मंजिल पर काम शुरू होंगे। तब तक बिल्डिंग का ज्यादातर हिस्सा कवर हो चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार बढ़ानी पड़ी थी तिथि
नगर निगम ने इस भवन को पूरा करने के लिए सितंबर माह में टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। पहली बार 8 सितंबर को टेंडर खोला जाना था, लेकिन किसी भी एजेंसी ने आवेदन नहीं किया। इसके बाद तिथि बढ़ाकर 10 सितंबर की गई, फिर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।

निगम ने तीसरी बार 22 सितंबर तक तिथि बढ़ाई, तब मात्र एक एजेंसी ने ही बिड डाली। नियमानुसार सिंगल बिड पर टेंडर को स्वीकृति नहीं दी जा सकती, इसलिए निगम को चौथी बार टेंडर की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ानी पड़ी। आखिरकार पांचवें प्रयास में 1 अक्टूबर, बुधवार को जब टेंडर बॉक्स खोला गया तो दो एजेंसियों की तकनीकी बिड प्राप्त हुईं।

सेक्टर-3 में बन रही यह ऑफिस बिल्डिंग नगर निगम की सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक है। यह भवन लंबे समय से बजट और टेंडर प्रक्रिया के कारण अधूरा पड़ा था। इस भवन के पूरा होने से नगर निगम को किराए के भवन से निजात मिलेगी और सभी शाखाएं एक ही छत के नीचे आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed