फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports: Sonepat, Rohtak and Nalagarh teams were victorious in kabaddi competition, two-day 11th sports competition started in Barwala

खेलकूद : कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत, रोहतक और नालागढ़ की टीमें रहीं विजय, बरवाला में दो दिवसीय 11वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Sun, 10 Oct 2021 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Sports: Sonepat, Rohtak and Nalagarh teams were victorious in kabaddi competition, two-day 11th sports competition started in Barwala
बरवाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 11वीं यादगारी दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में सोनीपत, रोहतक और नालागढ़ की टीमें अपने वर्ग में विजेता रहीं। क्लब के विजय राणा ने बताया कि आज पहले दिन 60 किलोग्राम भारवर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, उत्तर-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की करीब 70 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच रोहतक और रिहौड़ गांव की टीम के बीच खेला गया। इसमें रोहतक की टीम विजय रही। इसके अलावा सोनीपत और मोरनी की टीम में हुए मुकाबले में सोनीपत की टीम ने जीत हासिल की। उधर हिमाचल के नालागढ़ और पंजाब के फतेहगढ़ साहिब की टीम में नालागढ़ की टीम ने फतेहगढ़ साहिब की टीम को हराकर जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 11 हजार और दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में जितेंद्र वर्मा ने स्टेज संचालन किया। इस प्रतियोगिता में क्लब के विजय राणा, मोहित राणा, ओम प्रकाश शास्त्री, सतविंदर पाल, जितेंद्र कुमार, शालू राणा, नवीन राणा, साहिल राणा, हनी राणा, अनूप गोयल आदि ने अपना भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन

जिप चेयरपर्सन ने रिबन काट प्रतियोगिता शुरू की
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद की चेयरपर्सन रितु सिंगला ने रिबन काटकर किया। उन्होंने स्पोर्ट्स क्लब को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 हजार रुपये की राशि दी। इस मौके पर गांव बतौड़ के पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास, समाजसेवी सुखदेव राज रिहौड़, पूर्व मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरपर्सन बल सिंह राणा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने क्लब को अपने कोष से 3100 -3000 रुपये की राशि दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर जिला परिषद चेयरपर्सन रितु सिंगला ने कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास तो होता ही है, वहीं उनमें आपसी भाईचारे की भावना भी बढ़ती है। इस मौके पर महाराणा स्पोर्ट्स क्लब की तरफ से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर और कबड्डी के डुबकी किंग प्रदीप नरवाल को क्लब ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed