फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports: Panchkula's son will show boxing power in Jordan

खेलकूद : पंचकूला का बेटा जार्डन में दिखाएगा मुक्केबाजी का दम

Tue, 08 Feb 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sports: Panchkula's son will show boxing power in Jordan
पंचकूला। शहर का बेटा जार्डन में अपने मुक्कों का दम दिखाएगा। पंचकूला के रुद्र का यूथ एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में चयन हुआ है। रुद्र प्रताप सिंह डांगी जिले का पहला लड़का है, जो बॉक्सिंग के एशियन चैंपियनशिप में लड़कों की श्रेणी में हिस्सा लेगा। अब तक बॉक्सिंग के एशियन चैंपियनशिप में पंचकूला जिले से किसी भी खिलाड़ी ने देश का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। जार्डन में यह चैंपियनशिप 25 फरवरी से 15 मार्च तक होगी। इसके लिए रुद्र रोजाना सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सुबह तीन घंटे, घर पर दो घंटे और शाम को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में तीन घंटे पसीना बहा रहा है।
विज्ञापन

देशभर से 12 खिलाड़ियों का चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है, इसमें करीब दस खिलाड़ी हरियाणा से हैं। रुद्रप्रताप सिंह डांगी भी इसमें शामिल है। रुद्र के कोच एवं पिता वीरेंद्र डांगी ने बताया कि जनवरी में रोहतक में ट्रायल हुआ था, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर रुद्र का अंडर-17 आयुवर्ग के 60 किलोग्राम भारवर्ग में चयन हुआ है। बता दें कि रुद्र लगातार जिला स्तरीय चैंपियनशिप में पांच बार स्वर्ण पदक, नेशनल में एक बार स्वर्ण और दो बार रजत पदक हासिल कर चुका है। वहीं खेलो इंडिया स्कीम के तहत रुद्र का इंडिया कैंप में भी चयन हुआ था।
विज्ञापन

रुद्र के पिता वीरेंद्र देते हैं बॉक्सिंग की ट्रेनिंग
आठ साल की उम्र से रुद्र को क्रिकेट में रुचि थी। रुद्र के पिता पंचकूला सेक्टर-तीन के खेल नर्सरी में खिलाड़ियों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग देते हैं। रोजाना रुद्र उनके साथ बॉक्सिंग रिंग में आने लगा। आज से दो साल पहले रुद्र ने अपने पिता वीरेंद्र सिंह डांगी से कहा कि उसे भी बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करनी है। पिता ने सीख दी कि बॉक्सिंग को पहले अपना लक्ष्य बनाओ और फिर प्रैक्टिस करो। इसे छोड़ना नहीं है। उसके बाद रोजाना रुद्र अपने पिता के साथ ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स आने लगा और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग अपने पिता वीरेंद्र से लेने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोते से दादा को मिली सीख, नेशनल में पदक जीते
13 वर्षीय रुद्र के दादा जगत सिंह डांगी राज्यस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पंच लगाते देखकर खेल के प्रति आकर्षित हुए। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रोजाना दौड़ की प्रैक्टिस करने लगे। इसी बीच उन्हें पता चला कि मास्टर एथलीट के लिए पंचकूला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने 16-17 दिसंबर को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। पहले प्रयास में ही 800 मीटर रेस में ब्रांज और 1500 मीटर रेस में स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed