{"_id":"61ccc988bf3bea5ab32f56e5","slug":"sports-minister-heard-24-complaints-mostly-settled-on-the-spot-pkl-office-news-pkl437671833","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मंत्री ने सुनीं 24 शिकायतें, अधिकतर मौके पर ही निपटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मंत्री ने सुनीं 24 शिकायतें, अधिकतर मौके पर ही निपटाईं
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता हरियाणा खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह ने की। इसमें विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और खेल मंत्री संदीप सिंह ने सेक्टर 1 पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में कुल 24 शिकायतें सुनीं और उसमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया।
खेड़ावाली के सरपंच, नंबरदार ने कहा कि गांव के समीप जेएमआई क्रशर प्लांट्स लगाया गया है। क्रशर प्लांट के ट्रकों के गांव के रास्ते से आने-जाने की वजह से सड़कें, पुल और पाइपलाइन टूट चुकी हैं। हमने पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास शिकायत कर ली, लेकिन कार्रवाई नहीं हुआ। क्रशर प्लांट मालिक खुद को जज का रिश्तेदार बताकर गांव के लोगों को धमकाते हैं और पुलिस भी उनके कहे में आकर गांव वालों की बात नहीं सुनती। इतना सुनते ही खेल मंत्री संदीप सिंह ने पहले तो कहा कि मैं खुद इस मामले की जांच करूंगा, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने पुलिस, माइनिंग विभाग और कमेटी के नॉन ऑफिशियल सदस्यों की कमेटी बनाई है और एक हफ्ते के भीतर गांव के लोग के साथ उन्हें मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर सबमिट करने का निर्देश दिया।
खेल मंत्री ने कहा कि वह भी मौके का मुआयना कर सकते हैं। इसलिए सरकारी विभाग के अधिकारी इस मामले को गुमराह न करें। वहीं, गांव टिब्बी माजरा के सरपंच की शिकायत पर खेल मंत्री ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी को स्क्रीनिंग प्लांट को बंद करने का आदेश दिया। गांव की भूमि डांगरी नदी के दोनों ओर है। स्क्रीनिंग प्लांट से कीचड़ के पानी की निकासी नदी में होने से गांव वासियों को नदी पार करना मुश्किल हो रहा है। नदी के एक साइड से दूसरे साइड जाने के लिए 8 से 10 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
7 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश
गांव महेशपुर सेक्टर-21 में फिरनी पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर खेल मंत्री ने नगर निगम को 7 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। यह मामला 2010-11 से लंबित था। इसके अलावा बतौड़ निवासी और एडवोकेट मनीष कुमार की शिकायत पर डीएफएसओ व पुलिस विभाग की टीम फर्जी तौर पर बनाए गए 26 राशन कार्ड का 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सबमिट करने का निर्देश दिया और विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही रायपुररानी गवर्नमेंट कॉलेज में बिजली की तारों की समस्या का समाधान के लिए के लिए बिजली मंत्री से बात की और बिजली मंत्री ने जल्द से जल्द काम होने का आश्वासन दिया। दरअसल कॉलेज परिसर के ऊपर से हाईटेंशन वायर गुजरने की वजह से आने वाले दिनों में हादसा नहीं हो। इसके लिए हाईटेंशन वायर का रूट चेंज करने की मांग की गई थी।
डीसी हटवाएंगे 480 एकड़ शामलात भूमि से अवैध कब्जा
बरवाला ब्लॉक में करीब 480 एकड़ शामलात जमीन पर अवैध तौर पर कब्जा करने की शिकायत बतौड़ गांव के संजीव कुमार और मनीष कुमार ने की थी। पंचायत विभाग के अधिकारियों पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी कब्जा धारकों के साथ मिले हुए हैं और उसकी वजह से शामलात जमीन पर से अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा है। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष व खेल मंत्री संदीप सिंह ने डीसी महावीर कौशिक को खुद मामले में शामिल होकर अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया। जवाब में डीसी ने कहा कि वह खुद व डीसीपी मौके पर जाएंगे और अवैध कब्जा हटवाएंगे।
खेल मंत्री ने डीसी से कहा डीएफओ का कराएं तबादला
अदालत से स्टे के बावजूद जमीन पर पेड़ काटने पर खेल मंत्री संदीप सिंह ने डीसी से डीएफओ भूपिंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही डीसी ने यह भी कहा कि वह उसका तबादला करवाकर उसकी कॉपी भेजें। दरअसल मोरनी में डीएफओ द्वारा पेड़ काटे जाने की परमिशन दी गई थी। इसके खिलाफ मोरनी के ही कुछ लोग कोर्ट मे ंचले गए। कोर्ट से स्टे के बावजूद पेड़ काटा गया। इसकी वजह से खेल मंत्री संदीप सिंह ने डीसी को उसके खिलाफ कार्रवाई कर तबादला करवाने का आदेश दिया।