{"_id":"60fb2a618ebc3edd3a27fe15","slug":"sports-minister-furious-over-illegal-mining-mining-officer-suspended-orders-to-transfer-rta-pkl-office-news-pkl4211307163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर भड़के खेल मंत्री, खनन अधिकारी को निलंबित, आरटीए का तबादला करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन पर भड़के खेल मंत्री, खनन अधिकारी को निलंबित, आरटीए का तबादला करने के आदेश
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में अवैध खनन कर रहे माफिया पर कार्रवाई न करना खनन अधिकारी को महंगा पड़ गया। अवैध खनन पर भड़के खेल एवं युवा कार्यक्रम राज्यमंत्री संदीप सिंह ने खनन अधिकारी ओमदत्त शर्मा को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं, खनन कार्य में इस्तेमाल ओवर लोडिंग वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर खेल मंत्री ने जिला परिवहन अधिकारी सहसचिव आरटीए अमरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करने के आदेश दिए हैं।
खेल मंत्री शुक्रवार को सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उनके साथ हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह और मेयर कुलभूषण गोयल भी थे। इसमें 28 जून को हुई बैठक में रखे गए 13 मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की गई।
गांव बड़ोना कलां रायपुरानी में डांगरी नदी से बडोना कलां के रास्ते अवैध खनन की शिकायत पर कड़ा संज्ञान लेते हुए खेलमंत्री संदीप सिंह ने निर्देश दिए थे कि जिले में बिना लाइसेंस किए जा रहे अवैध खनन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही खनन गार्ड की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्धारित खनन क्षेत्र में प्रयोग में लाए जा रहे ओवर लोडिंग वाहनों का नियमित रूप से नियमानुसार निरीक्षण कर चालान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन दोनों ही अधिकारी कष्ट निवारण समिति के समक्ष इस संदर्भ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके चलते दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
गांव बरवाला में गेहूं की फसल में आग से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा न मिलने की शिकायत पर खेल मंत्री ने जिला राजस्व अधिकारी को 30 जुलाई तक मुआवजा देने की तिथि सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गांव नग्गल में बीपीएल कॉलोनी में 100-100 गज के रिहायशी मकानों के बीच से जा रही बिजली के तारों व खंभों की शिकायत पर समिति को अवगत करवाया गया कि एसडीओ ऑपरेशन सब डिविजन यूएचवीवीएन बरवाला ने 201937 रुपये का इस्टीमेट बनाकर नगर निगम कार्यालय में जमा करवा दिया है और 11 केवी की बिजली लाइन के स्थानांतरण का कार्य 3 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा।
गांव बिटना तहसील कालका में ठेकेदार द्वारा गली के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत पर बताया गया कि गुणवत्ता की जांच के लिए संबंधित एजेंसी को कार्य सौंप दिया गया है। सैंपलिंग का कार्य अगले सप्ताह तक पूरा हो जाएगा और 15 दिन में रिपोर्ट दे दी जाएगी।
इन गांवों में हो रहा अवैध खनन
समिति को लोगों ने बताया कि गांव बड़ोना कलां ही नहीं बल्कि कोट बिल्ला, श्यामटू अमराला, बड़ोना हरिपुर, हंगोली, चंडीमंदिर क्रेशर जोन के पास, आसरेवाली, चन्नी फतेहपुर के पास अवैध खनन युद्धस्तर पर हो रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विधानसभा अध्यक्ष ने मक्खियों की समस्या के समाधान के दिए निर्देश
ब्लॉक रायपुरानी व बरवाला क्षेत्र में मक्खियों की समस्या के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह से कहा कि वे इस समस्या के निदान के लिए प्रभावित क्षेत्रों की पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन की बैठक लें, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पोल्ट्री किसानों को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने निगरानी कमेटी बनाने के निर्देश भी दिए, जिसमें गैर सरकारी सदस्यों को भी शामिल किया जाए। इस कमेटी का कार्य मक्खियों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना व संबंधित विभागों द्वारा मक्खियों की समस्या के समाधान के लिए जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाना होगा। बैठक में बताया गया कि पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा अब तक करीब 72 पोल्ट्री फार्मों का निरीक्षण कर लिया गया है और शेष पोल्ट्री फार्मों के निरीक्षण का कार्य जारी है।
सब सेंटर पिंजौर अस्पताल में स्थानांतरित करने का अनुरोध
ग्राम पंचायत चिकन ब्लॉक पिंजौर द्वारा कुछ पंचायतों का सब सेंटर सूरजपुर से पिंजौर अस्पताल में स्थानांतरित करने के अनुरोध पर सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता ने बताया कि प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। फिलहाल इन पंचायतों को पिंजौर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। गांव जलौली में ट्यूबवेल खराब होने की शिकायत पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता ने समिति को अवगत कराया कि एक नए ट्यूबवेल का प्रस्ताव वाटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड को भेजा था और इसकी स्वीकृति मिल गई है। टेंडर लगा दिया गया है।
समिति की बैठक में ये रहे मौजूद
अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा, पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा, एसडीएम पंचकूला ऋचा राठी, एसडीएम कालका राकेश संधु, नगराधीश सिमरजीत कौर, भाजपा जिला प्रधान अजय शर्मा व जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य विशाल सेठ, कंवर सेन सिंघला, वीरेंद्र गर्ग, श्यामलाल बंसल, बीबी सिंगल, अजय मित्तल, दीपक शर्मा, विजय कालिया, वीरेंद्र राणा, संजीव कौशल, हरेंद्र मलिक, गुरुदेव सिंह, परमजीत कौर, कमल शर्मा, अरविंद सिंहल, आशुतोष वर्मा, डॉ. राजीव रतन, योगेंद्र योगी, रामदयाल नेगी, गुरूनामदास संधु, नरेंश सेन, भुवनजीत सिंह, जितेंद्रनाथ शर्मा, इंद्रलाल जुनेजा, पवन कुमार धीमान, फूल सिंह, जसमेर सिंह, सुरेंद्र शर्मा व सुरजीत राही सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।