फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports: Devinder Jeet in Pistol and Rahul won in Rifle, participants showed talent in First Mark-10 NR Cup at Mark-10 Shooting Range of Hallmark Public School

खेलकूद : पिस्टल में देविंदर जीत और राइफल में राहुल रहे विजेता, हॉलमार्क पब्लिक स्कूल की मार्क-10 शूटिंग रेंज में फर्स्ट मार्क-10 एनआर कप में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sports: Devinder Jeet in Pistol and Rahul won in Rifle, participants showed talent in First Mark-10 NR Cup at Mark-10 Shooting Range of Hallmark Public School
पंचकूला। हॉलमार्क पब्लिक स्कूल की मार्क-10 शूटिंग रेंज में जारी फर्स्ट मार्क-10 एनआर कप में देविंदर जीत सिंह और राहुल बख्शी ने गोल्ड मेडल जीत लिया। देविंदर जीत सिंह ने पिस्टल कैटेगरी में ओवरऑल खिताब जीता। राइफल कैटेगरी में राहुल ने शीर्ष स्थान हासिल किया। पिस्टल कैटेगरी की ओवरऑल चैंपियनशिप में देविंदर जीत सिंह ने शुरू से ही लीड बनाई और सीनियर कैटेगरी के इस शूटर ने शीर्ष स्थान हासिल करने में कोई गलती नहीं की। उन्होंने 240 में से 221 अंक हासिल किए। इसके बाद दूसरा स्थान प्रवीण यादव को मिला। उन्होंने 240 में से 218 अंक हासिल किए।
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची एकमात्र वुमन शूटर प्रियंका ने टॉप-3 में जगह बनाई और 240 में से 199 अंक हासिल किए। इसमें सबसे ज्यादा स्कोर निखिल सरोहा ने अर्जित किए। उन्होंने 400 में से 380 अंक हासिल किए। वहीं राइफल कैटेगरी में राहुल बख्शी ने शीर्ष स्थान हासिल किया। राहुल यूथ कैटेगरी में हिस्सा ले रहे हैं, ओवरऑल चैंपियनशिप में उन्होंने 240 में से 227 अंक हासिल किए। वैभव दूसरे स्थान पर रहे और उन्होंने 240 में से 223 अंकों के साथ गेम को खत्म किया। प्रथम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। यूथ मैन कैटेगरी के इस शूटर ने 240 में से 206 अंकों के साथ गेम का अंत किया। हरमनजोत इसमें सबसे आगे रहे। उन्होंने 400 में से 390 अंक हासिल कर शीर्ष में जगह बनाई।
विज्ञापन

एनआर पिस्टल कैटेगरी:
सीनियर मेन: निखिल(स्वर्ण), गोविंदर (रजत), सचिन (कांस्य)
सीनियर वुमन: प्रियंका (स्वर्ण), सुमन (रजत), अरविंदर (कांस्य)
जूनियर मेन: तरकेश्वर (स्वर्ण), सावंत (रजत , तनुज(कांस्य)
जूनियर वुमन: शालिनी (स्वर्ण)
यूथ मेन: देविंदरजीत (स्वर्ण), हरमनदीप (रजत), आयुष (कांस्य)
यूथ वुमन: सिमरन(स्वर्ण), खुशी (रजत), अर्पिता (कांस्य)
सब-यूथ मेन: रोहन(स्वर्ण), हैरी (रजत), जश्न (कांस्य)
सब-यूथ वुमन : दिया (स्वर्ण), जिया (रजत), वैष्णवी (कांस्य)
सब सब यूथ मेन: प्रभप्रीत (स्वर्ण)
सब सब यूथ वुमन: महक (स्वर्ण)
एनआर राइफल कैटेगरी
सीनियर मेन: मुकुल बस्सी (स्वर्ण)
सीनियर वुमन: शगुन प्रीत कौर(स्वर्ण)
जूनियर मेन: आर्यव्रत(स्वर्ण), दिग्विजय (रजत), शुभकीरत (कांस्य)
यूथ मेन: हरमनजोत(स्वर्ण), राहुल (रजत), जश्नप्रीत (कांस्य)
यूथ वुमन: सुखमनी(स्वर्ण), सहजलीन(रजत)
सब-यूथ मेन: देवेंदर(स्वर्ण), वैभव(रजत), पारस (कांस्य)
सब-यूथ वुमन: रवनीत (स्वर्ण), डोनल (रजत), नवनूर (कांस्य)
सब सब यूथ: प्रथम (स्वर्ण), हरगुरकीरत (रजत), सुखमनप्रीत (कांस्य)
सब सब यूथ: कुदरत (स्वर्ण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed