{"_id":"67c9f8814ef1892372077e24","slug":"spo-arrested-in-illegal-mining-case-panchkula-news-c-87-1-pk11006-120269-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अवैध माइनिंग के मामले में एसपीओ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अवैध माइनिंग के मामले में एसपीओ गिरफ्तार
Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अब तक हो चुकी है कुल नौ गिरफ्तारी, इससे पहले एएसआई को पकड़ा था
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चंडीमंदिर थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर अवैध माइनिंग मामले की जांच अब तेज हो गई है। पुलिस ने माइनिंग विभाग में कार्यरत एसपीओ रजक मोहम्मद अंबाला निवासी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें दो हरियाणा एन्फोर्समेंट डिपार्टमेंट, एक एएसआई और एक माइनिंग विभाग का ड्राइवर व माइनिंग से जुड़े लोग शामिल हैं। पुलिस ने इससे पहले एएसआई मलकीत सिंह को गिरफ्तार किया था।
अवैध खनन की जांच में सामने आया है कि एसपीओ रजक मोहम्मद में खाते में आनलाइन ट्रांजेक्शन की गई थीं। पुलिस एसपीओ के खातों की जांच कर रही है। उसके खाते में कहां से और कितने रुपये ट्रांसफर किए गए। अवैध माइनिंग रैकेट का मास्टरमाइंड होमगार्ड दीपक था, जिसे पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अग्रिम जमानत मिलने के बाद वह जांच में शामिल हुआ है। इस मामले में पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जो माइनिंग व्यवसाय से जुड़े हैं। बाकी सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारी हैं।
विज्ञापन
यह है मामला
दिसंबर 2024 में चंडीमंदिर और आसपास के इलाकों में अवैध माइनिंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए, जिससे इस अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद चंडीमंदिर में दीपक समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।