{"_id":"68c084963d80167edb02be10","slug":"spent-28-lakhs-to-send-wife-to-canada-rejected-family-as-soon-as-he-got-pr-panchkula-news-c-74-1-lud1001-111895-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 28 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, पीआर मिलते ही परिवार को ठुकराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 28 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, पीआर मिलते ही परिवार को ठुकराया
Wed, 10 Sep 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। शादी के बाद 28 लाख रुपये खर्च कर कनाडा भेजी पत्नी ने पीआर मिलते ही पति को ठुकरा दिया। पीड़ित रमन कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के बाद उसने पत्नी को आईलेट्स करवाकर 2019 में पढ़ाई के लिए कनाडा भेज दिया।
रमन ने पत्नी की फीस से लेकर कनाडा जाने तक का पूरा खर्च किया। शुरुआत में पत्नी उससे बातचीत करती रही लेकिन जैसे ही उसे पीआर मिला, उसने बातचीत कम कर दी। पत्नी ने पति की कनाडा आने की फाइल लगाने से भी मना कर दिया। पीड़ित ने जब सास-ससुर से इस बारे में बात की तो उन्होंने भी टालमटोल शुरू कर दी। इसके बाद रमन को अपने साथ धोखे का एहसास हुआ। उसने एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को शिकायत दी।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पत्नी जैलिन, उसके पिता विजय कुमार और मां रोज बाला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी अमृतसर के मजीठा रोड स्थित फ्रेंड्स एवेन्यू के रहने वाले हैं। थाना महिला के एएसआई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।