{"_id":"68a33435231dbb85cd0da383","slug":"spent-27-lakhs-to-send-wife-abroad-broke-off-relationship-after-reaching-canada-panchkula-news-c-16-1-pkl1027-793894-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 27 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश, कनाडा पहुंच तोड़ा नाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 27 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा विदेश, कनाडा पहुंच तोड़ा नाता
Mon, 18 Aug 2025 07:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 18 Aug 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खडूर साहिब। जिला तरनतारन के गांव खारा निवासी गुरतेज सिंह ने अपनी पत्नी अर्श कौर, ससुर दलविंदर सिंह, सास राजविंदर कौर निवासी खवासपुर के खिलाफ धोखाधड़ी बाबत पुलिस को शिकायत दी।
थाना सरहाली की पुलिस ने तीनों लोगों को नामजद कर लिया है। गुरतेज सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव खवासपुर निवासी अर्श कौर के साथ उसका विवाह हुआ था। अर्श कौर कनाडा जाना चाहती थी। उसने 27 लाख रुपये की राशि खर्च करके अपनी पत्नी का कनाडा का वीजा लगवाया। कनाडा पहुंचते ही पत्नी ने वहां बुलाने के बजाय उससे नाता तोड़ दिया। जबकि गुरतेज सिंह के मोबाइल नंबर को भी ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। ससुर दलविंदर सिंह व सास राजविंदर कौर के साथ जब गुरतेज सिंह ने संपर्क किया तो वह दोनों विवाह से पहले किए वादे से मुकर गए। पीड़ित गुरतेज सिंह के आरोप सही साबित होने पर सरहाली पुलिस ने अर्श कौर, दलविंदर सिंह व राजविंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।