{"_id":"62c4957c6a510b48d4247f45","slug":"speedy-investigation-and-disposal-of-crimes-deputy-commissioner-pkl-office-news-pkl455699474","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में तेजी लाकर अपराधों का जल्द निपटान करें : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में तेजी लाकर अपराधों का जल्द निपटान करें : उपायुक्त
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित उपायुक्त कार्यालय में चिह्नित अपराधों को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त महावीर कौशिक ने की। बैठक में पुराने आपराधिक मामलों के साथ-साथ छह नए मामलों पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट व भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत दर्ज विभिन्न संगीन आपराधिक मामलों की समीक्षा की।
उपायुक्त महावीर कौशिक ने चिह्नित अपराधों के मामलों की समीक्षा करने के उपरांत निर्देश दिए कि जांच प्रक्रिया में तेजी लाकर मामलों का जल्द से जल्द निपटान किया जाए, ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन संगीन आपराधिक मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, ऐसे मामलों में न्यायालय के माध्यम से अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आपराधिक प्रवृति के लोगों में कड़ा संदेश जाए।
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने उपायुक्त को अब तक विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज छह मामलों में की गई कार्रवाई की प्रगति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह ने उपायुक्त को आश्वासन दिया कि मामलों की प्राथमिकता के आधार पर जांच प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
डीए पंकज गर्ग ने चिह्नित अपराध के मामलों में हुई प्रगति का ब्योरा भी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि चिह्नित अपराध की बैठक में सिर्फ संगीन और गंभीर मामलों पर चर्चा की जाती है। इस अवसर पर एसीपी राजकुमार, एसीपी विजय नेहरा, सेंट्रल जेल अंबाला के जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।