फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speeding trolley hits car in Old Panchkula, four people injured

Panchkula News: ओल्ड पंचकूला में तेज रफ्तार ट्राले ने कार में मारी टक्कर, चार लोग घायल

Fri, 01 Mar 2024 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Speeding trolley hits car in Old Panchkula, four people injured
पंचकूला। ओल्ड पंचकूला स्थित ट्रैफिक लाइट पर तेज रफ्तार ट्राले ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में सवार चार लोग चोटिल हो गए। आरोपी चालक ट्राले समेत मौके से फरार हो गया। सेक्टर-7 पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, शिमला निवासी मुनीष शर्मा ने शिकायत में बताया कि वे बुधवार सुबह अपने माता-पिता और बहन के साथ शिमला से मोहाली कार में सवार होकर जा रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे वे ओल्ड पंचकूला की ट्रैफिक लाइट पर पहुंचे तो लाल बत्ती होने के कारण वे रुक गए। उसी समय पिंजौर की तरफ एक ट्राला तेजी से आया और कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनकी कार आगे खड़ी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोगों चोटिल हो गए। कुछ देर के लिए ट्राला चालक मौके पर रूका। इसके बाद लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी ट्राले समेत फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। अस्पताल से छट्टी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed