{"_id":"6a4abc6af4f6a6b16406af35","slug":"speeding-pickup-hits-motorcycle-two-friends-on-their-way-to-balaji-temple-killed-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-138324-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बालाजी मंदिर जा रहे दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बालाजी मंदिर जा रहे दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
टिपरा टी-पाॅइंट पर हादसा, एक युवक ने मौके पर तो दूसरे ने पीजीआई में तोड़ा दम; चालक वाहन छोड़कर भागा
19 वर्षीय आरुष की मौके पर मौत, 17 वर्षीय शिवांश ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ा
दोनों परिवारों में मातम, क्षेत्र में शोक की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। टिपरा क्षेत्र में शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बालाजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे दो दोस्तों की मौत हो गई। मंदिर के समीप टी-प्वाइंट पर उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस को दी शिकायत में पिंजौर की शिव शक्ति कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा आरुष, जो कालूझंडा (बद्दी) स्थित एक विश्वविद्यालय में बीए एलएलबी का छात्र था, शनिवार रात अपने 17 वर्षीय दोस्त शिवांश के साथ बाइक पर श्री त्रिमूर्तिधाम बालाजी मंदिर जा रहा था। जैसे ही वे मंदिर के पास टी-पाॅइंट पर पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बाइक के ऊपर से गुजरते हुए सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल कालका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आरुष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शिवांश को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
आरुष अपने माता-पिता का छोटा बेटा था और उसका एक बड़ा भाई है। वहीं शिवांश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक बड़ी बहन है। दोनों युवकों की असमय मौत से परिवारों में मातम छा गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटनास्थल पर बिखरा मिला सामान
हादसे के बाद घटनास्थल पर जूते-चप्पल और अन्य सामान बिखरा पड़ा था। सड़क पर खून के धब्बे भी दिखाई दिए, जो दुर्घटना की भयावहता को बयां कर रहे थे।
कोट
पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रताप सिंह, एसएचओ, कालका