{"_id":"647e41666788d3ac580d5da4","slug":"speeding-car-hit-the-driver-who-stopped-to-drink-tea-on-the-highway-died-pkl-office-news-c-87-1-spkl1032-980-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईवे पर चाय पीने रुके चालक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईवे पर चाय पीने रुके चालक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। जीरकपुर-शिमला हाईवे पर गांव रामपुर सीयूडी के समीप ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके ट्रक चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में चालक के चचेरे भाई हरप्रीत निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि सोमवार की सुबह वह और उसका चचेरा भाई लखविन्द्र सोलन ट्रक में कंपनी की दवाई लेकर बद्दी से बनूड जा रहे थे। ट्रक को उसका भाई लखविन्द्र चला रहा था।
सुबह करीब साढ़े 4 बजे उन्होंने अपना ट्रक चाय पीने के लिये हाईवे पर स्थित रामपुर सियुडी के समीप स्थिति शिवालिक ढाबा पर खड़ा करके नीचे उतरने लगे तो पिंजौर की ओर से आते हुए एक तेज रफ्तार कार चालक ने उसके चचेरे भाई लखविन्द्र को सामने से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उसका चचेरा भाई लखविन्द्र नीचे गिर गया और काफी चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक कार को मौके से लेकर फरार हो गया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि राहगीरों की मदद से वह अपने चचेरे भाई लखविन्द्र को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला स्थिति सरकारी अस्पताल लेकर गया। जहां पर डाक्टरों ने लखविन्द्र को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।