{"_id":"6851bced0a39f40e0b02488d","slug":"special-train-will-run-between-beas-hazrat-nizamuddin-and-beas-saharanpur-panchkula-news-c-68-1-spkl1009-103498-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: ब्यास-हजरत निजामुद्दीन व ब्यास-सहारनपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: ब्यास-हजरत निजामुद्दीन व ब्यास-सहारनपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। रेलवे प्रशासन ने डेरा ब्यास के श्रद्धालुओं के लिए ब्यास-हजरत निजामुद्दीन तथा ब्यास-सहारनपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के सीनियर डिवीजनल कॉमर्शियल मैनेजर परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि रेलवे द्वारा ब्यास डेरा के भक्तों की सुविधा के लिए मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 04451 हजरत निजामुद्दीन से ब्यास के लिए 26 जून (एक ट्रिप) को चलेगी। ये ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से शाम 19:40 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:05 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन 04452 ब्यास से हजरत निजामुद्दीन के लिए 29 जून (एक ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन ब्यास से रात्रि 20:35 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 04:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। मार्ग में उक्त ट्रेन नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इसके अलावा सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर मेल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04565 सहारनपुर से ब्यास के लिए 27 जून (एक ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से रात्रि 20:50 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 02:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन 04566 ब्यास से सहारनपुर के लिए 29 जून (एक ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन ब्यास से शाम 15:00 बजे प्रस्थान करके रात्रि 20:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। मार्ग में उक्त ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला छावनी, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।