फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Special train: Special train will run from Chandigarh to Gangasagar on March 22

स्पेशल ट्रेन : 22 मार्च को चंडीगढ़ से गंगासागर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 01 Mar 2022 01:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
Special train: Special train will run from Chandigarh to Gangasagar on March 22
पंचकूला। इंडियन रेलवे की भारत दर्शन ट्रेन चंडीगढ़ से दौड़ेगी और ट्राइसिटी समेत उत्तर भारत के पर्यटकों को वैद्यनाथ, गंगासागर, गया, कोणार्क और पूरी के दर्शन कराएगी। भारतीय खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों की मांग पर पर्यटन योजना तैयार की है। आईआरसीटीसी के रीजनल मैनेजर एमपीएस राघव ने बताया कि फिरोजपुर कैंट, मोगा, लुधियाना वाया चंडीगढ़ होते हुए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन 22 मार्च को चलाई जाएगी। इस टूर में नौ रातें और 10 दिन शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यात्रा से पहले हर कोच को सैनीटाइज किया जाएगा। सरकार की ओर से जो भी गाइडलाइन दी जाएगी, उसका पालन किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता सबसे पहले पर्यटकों को सुरक्षित रखना है। यह ट्रेन पांच धार्मिक स्थलों के दर्शन कराएगी। इनमें वैद्यनाथ, गंगासागर, गया, कोणार्क और पूरी के तीर्थ स्थलों के दर्शन शामिल हैं। इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यात्रा के लिए 9450 रुपये करना होगा खर्च
इस ट्रेन में बुकिंग के लिए पर्यटकों को 9450 रुपये देने होंगे। यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से सुबह छह बजे रवाना होगी और फिरोजपुर कैंट, मोगा और लुधियाना वाया चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर के रास्ते आगरा फोर्ट, इटावा, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी व वाराणसी जाएगी। इसमें पर्यटकों को वैद्यनाथ, गंगासागर, गया, कोणार्क और पूरी के दर्शन करवाए जाएंगे। सफर के दौरान यात्रियों को रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मिलेगा। जिसका पर्यटकों से कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed