फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Special 26 officers of police will improve law and order in Punjab

पंजाब की कानून व्यवस्था सुधारेंगे पुलिस के स्पेशल 26 अधिकारी, सरकार ने राज्य के जिलों में की तैनाती

Sat, 09 Jul 2022 07:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Special 26 officers of police will improve law and order in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब की कानून व्यवस्था सुधारने के लिए पंजाब सरकार ने पुलिस के 26 विशेष अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। इसके लिए इन अधिकारियों की राज्य के जिलों में तैनाती सरकार ने शुरू कर दी है। ये पुलिस अधिकारी जिले में प्रभारी के रूप में काम करेंगे। जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा कर उसमें सुधार किए जाने के लिए अपने सुझाव देेंगे। पंजाब में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए पंजाब सरकार ने 26 पुलिस अधिकारियों की विशेष नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से तैनात किए गए ये अधिकारी पंजाब के हर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। जिन जिलों में कानून व्यवस्था को लेकर सुधार की आवश्यकता होगी, वहां उनके सुझाव पर बदलाव किए जाएंगे। पहले चरण में राज्य के प्रमुख जिले अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में इन अधिकारियों को तैनात किया गया है। पंजाब सरकार के आदेशानुसार लुधियाना में आईपीएस गुरप्रीत कौर देओल, जालंधर में अर्पित शुक्ला और अमृतसर में राम सिंह को तैनात किया गया है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार सरकार ने जो पुलिस अधिकारी लगाए हैं, वह अलग-अलग शहरों में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए समीक्षा करेंगे। वहीं जहां कमियां नजर आती हैं, उसमें भी सुधार के लिए सुझाव देंगे।
विज्ञापन

सरकार पर हमलावर विपक्ष
राज्य में बढ़ते अपराध के ग्राफ को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से कांग्रेस, भाजपा और शिअद नेता सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर हमला कर रहे हैं। हाल ही में हुए विधानसभा सत्र में भी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने का प्रयास किया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सदन का बहिष्कार तक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed