फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Speaker inaugurated newly constructed two rooms and pathway

Panchkula News: नवनिर्मित दो कमरों और पाथवे का स्पीकर ने किया उद्घाटन

Wed, 08 Mar 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Speaker inaugurated newly constructed two rooms and pathway
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12ए में नवनिर्मित दो कमरे और नए ब्लाक को दूसरे ब्लाक से जोड़ने के लिए बनाए पाथवे का उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। इसको बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने 50 लाख रुपये की राशि अपने स्वैच्छिक कोष से दी थी। नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के अंतर्गत 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टूल किट्स वितरित की। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बरवाला खंड के स्कूलों में ड्यूल डेस्क की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दूर दराज क्षेत्रों में निशक्त बच्चों के लिए शुरू की गई कलाम एक्सप्रेस बस सुविधा को दोबारा शुरू करने के लिए वे शीघ्र ही शिक्षा मंत्री कंवरपाल से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि बस सेवा के लिए डीजल की व्यवस्था वे अपने निजी कोष से करवाएंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, जिला परियोजना समन्वयक डाॅ. कुलभूषण शर्मा, डीईईओ संध्या छिकारा, सार्थक माॅडल स्कूल के प्रिंसिपल डाॅ. पवन गुप्ता, समन्वयक अनु शर्मा, ड्राइंग लेक्चरार भीम सिंह सहित अन्य स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed