फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   South India Yatra special train will leave from Firozpur on April 24

Panchkula News: फिरोजपुर से 24 अप्रैल को रवाना होगी दक्षिण भारत यात्रा स्पेशल ट्रेन

Tue, 10 Mar 2026 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
South India Yatra special train will leave from Firozpur on April 24
पंचकूला। दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम एक शानदार अवसर लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत यात्रा पैकेज की घोषणा की है।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन 24 अप्रैल 2026 को पंजाब के फिरोजपुर स्टेशन से रवाना होगी। यह चंडीगढ़ से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के माध्यम से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर के यात्री तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग समेत दक्षिण भारत के कई पावन स्थलों के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन



इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्री

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस ट्रेन के कई स्टॉपेज रखे गए हैं। यात्री फिरोजपुर के अलावा बठिंडा, सिरसा, हिसार, जाखल, धूरी, लुधियाना, मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशनों से ट्रेन में सवार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रमुख दर्शनीय स्थल

11 रात और 12 दिनों की इस यात्रा में यात्रियों को निम्नलिखित स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा
-तिरुपति: भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर।
-रामेश्वरम: श्री रामनाथ स्वामी मंदिर (चार धामों में से एक)।

-मदुरै: विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मन मंदिर।

-कन्याकुमारी: भारत का दक्षिणी छोर और स्थानीय पर्यटन।

-मार्कापुर: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन।

पैकेज में क्या-क्या है शामिल?
इस सर्व-समावेशी टूर पैकेज में यात्रियों के रहने, खाने-पीने और घूमने की पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी की होगी। पैकेज में शुद्ध शाकाहारी भोजन, यात्रा बीमा, बसों द्वारा दर्शनीय स्थलों का भ्रमण और ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।




कैसे करें बुकिंग?
इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी टिकट बुक किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed