{"_id":"5d9659aa8ebc3e93c418ba62","slug":"sonu-shah-murder-panchkula-news-pkl3527089153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू शाह मर्डरः आरोपी मैनेजर ने अपनी आईडी से चारों हत्यारों को होटल में ठहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू शाह मर्डरः आरोपी मैनेजर ने अपनी आईडी से चारों हत्यारों को होटल में ठहराया
विज्ञापन
सोनू मर्डर मामले में क्राइम ब्रांच कोर्ट में पेश करने ले जाती होटल मैनेजर आरोपी को
- फोटो : 03cty1012.JPG
चंडीगढ़। केबल ऑपरेटर सोनू शाह की हत्या के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अब सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में आरोपी होटल मैनेजर धर्मेंद्र सिंह ने अपनी ही आईडी से चार हत्यारों को मोहाली के एक होटल में ठहराया था। इसके बाद हत्यारों ने सोनू शाह की दो दिनों तक रेकी की और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दे डाला। जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी धर्मेंद्र सिंह लड़ाई-झगड़े के एक केस में बुड़ैल में सजा काटने के एक गैंगस्टर से हो गई थी।
सूत्रों की मानें तो जनवरी 2019 में धर्मेंद्र जेल से रिहा होने के बाद भी अक्सर बुड़ैल में गैंगस्टर से मिलने जाता था। कुछ समय बाद धर्मेंद्र व्हॉटसएप के जरिए लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आ गया क्योंकि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास था। यह बात भी सामने आई है कि लॉरेंस ने जेल में बंद गैंगस्टर को जमानत पर रिहा करवाने के लिए धर्मेंद्र को एक लाख रुपये भेजने की बात कही थी। बाद में धर्मेंद्र को सोनू शाह की हत्या के लिए संपर्क किया गया। इसके लिए धर्मेंद्र राजी हो गया और उसने चार युवकों को मोहाली के एक होटल में अपनी आईडी पर ठहरवा दिया। सूत्रों की मानें तो करीब दो दिन तक सोनू की रेकी गई और फिर वारदात को अंजाम दे दिया गया। वहीं क्राइम ब्रांच टीम को शक है कि धर्मेंद्र भी सोनू की हत्या के दौरान मौके पर मौजूद था। पूछताछ के बाद पुलिस ने वीरवार को आरोपी धर्मेंद्र को जिला अदालत में पेश किया और फिर पांच दिन का रिमांड मांगा लेकिन अदालत ने दलील सुनने के बाद आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
धर्मेंद्र सिंह पर दर्ज हैं पांच केस
बीते बुधवार को क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव अंबस्ता की अगुवाई में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर गुरजीवन सिंह ने होटल मैनेजर को पीजीआई स्लिप रोड के पास गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पर सेक्टर-34 थाने में तीन केस, और सेक्टर-36 थाने में दो मामले दर्ज है। आरोपी मूलरूप से बरेली के राई (यूपी) का निवासी है और यहां नयागांव में रहकर बुड़ैल में होटल चलाता था। वह पांचवीं तक पढ़ा लिखा है।
विज्ञापन
हत्यारोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
वारदात के करीब एक घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई ने सोनू के मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद लॉरेंस के करीबी राजू बिसौदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ले ली। सूत्रों की मानें तो तीन हत्यारे हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक पंजाब का रहने वाला है। टीम पंजाब और हरियाणा के अलग अलग उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है, लेकिन हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
यह है मामला
बीते शनिवार को सोनू शाह अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बुड़ैल स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में सोनू के सिर और छाती पर दस गोलियां लगीं जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी को एक-एक गोली लगी। सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसके साथी अस्पताल में भर्ती हैं।