फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Solved people's problems in Janata Darbar

Panchkula News: जनता दरबार में लोगों की समस्याएं निपटाईं

Tue, 06 Jun 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Solved people's problems in Janata Darbar
संवाद न्यूज एजेंसी बरवाला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज हुडा फील्ड हॉस्टल सेक्टर-6 में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं का निदान किया। गांव रत्तेवाली निवासी रामसिंह ने गुप्ता ने बताया कि उनके घर के ऊपर से बिजली की तारें गुजर रही हैं, जिससे किसी भी समय हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए निगम को बता भी चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


स्पीकर ने बिजली निगम के संबंधित अधिकारी को फोन करके तारों को जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गांव के खेत में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में आ रही समस्या का भी जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। गांव कोना निवासियों ने निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 105 से होने वाली समस्याओं से गुप्ता को अवगत करवाया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि वे उनके पास आने वाले शिकायतकर्ताओं को धैर्य से सुने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करें ताकि जनता और सरकार के बीच सामंजस्य बना रहे और लोगों का विश्वास सरकार व प्रशासन में बढ़े। इस अवसर पर पार्षद हरेंद्र मलिक व बीडीसी चेयरमैन राजीव राठौर भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed