फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Solar power pumps ranging from three to ten HP will be given on 75 percent subsidy.

तीन से दस एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे

Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Solar power pumps ranging from three to ten HP will be given on 75 percent subsidy.
पंचकूला। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा ने तीन से दस एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाने का निर्णय लिया है। जिला परियोजना अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा द्वितीय चरण में तीन, पांच, साढ़े सात और दस एचपी के हरियाणा में लगभग 8629 सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ये सिस्टम केवल उन्हीं किसानों को दिए जाएंगे, जो किसान सूक्ष्म सिंचाई जैसे टपका सिंचाई/फव्वारा सिंचाई योजना के तहत सिंचाई करते हों। अपने खेत में पाइप लाइन दबाकर सिंचाई करते हों। जो किसान सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगवाना चाहते हैं, वे सरल हरियाणा पर 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उन सभी ऑनलाइन आवेदनों को रद्द कर दिया गया है, जिन्होंने लाभार्थी हिस्सा जमा नहीं करवाया है। किसान जिस प्रकार का सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम लगवाना चाहते हैं, उन सभी संबंधित कंपनियों की सूची ऑनलाइन आवेदन के समय ही दर्शायी जाएंगी, जिसमें से किसान जिस कंपनी से सिस्टम लगवाना चाहता है, उस कंपनी का चयन ऑनलाइन आवेदन के समय ही करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed