{"_id":"686e61807e06b36f260ebff3","slug":"solar-panel-panchkula-news-c-24-1-knl1001-61848-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: धर्मशालाओं में अनुदान पर लगेंगे सोलर पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: धर्मशालाओं में अनुदान पर लगेंगे सोलर पैनल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशालाओं में अनुदान पर लगेंगे सोलर पैनल
- 75 प्रतिशत तक अनुदान देगी सरकार, नीति आयोग के पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एडीसी वत्सल वशिष्ठ ने कहा कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार जिले की पंजीकृत अनुसूचित व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं में 75 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे, जिसकी 25 प्रतिशत राशि संबंधित संस्था द्वारा वहन की जाएगी। इन धर्मशालाओं में बिना बैटरी बैंक के पांच किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। यह योजना पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के कामकाजी महिला छात्रावास, अनाथालय, वृद्ध आश्रमों, बालगृह, नारी निकेतन, प्राकृतिक चिकित्सालय, रेडक्रॉस संस्थान तथा अन्य धर्मार्थ संस्थानों पर 50 प्रतिशत अनुदान पर ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। इसकी 50 प्रतिशत राशि संबंधित संस्था द्वारा दी जाएगी।