फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Solar energy will supply water in the villages of Punjab

Panchkula News: पंजाब के गांवों में सौर ऊर्जा से होगी पानी की आपूर्ति

Mon, 26 Dec 2022 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Solar energy will supply water in the villages of Punjab
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गांवों में पाइप द्वारा पानी की आपूर्ति वाली योजनाओं के लिए विभिन्न जिलों में सोलर पावर एनर्जी सिस्टम लगाने के लिए 60.50 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1,508 गांवों को कवर करते हुए राज्य के गांवों में 970 जल आपूर्ति योजनाओं के लिए 8.698 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर पावर एनर्जी प्लांट (नेट मीटरिंग पर आधारित) लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए दिन-रात अथक प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को सुविधाएं प्राप्त करने के लिए किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े और सभी सुविधाएं लोगों को उनके द्वार पर बिना किसी परेशानी के मिलें।
विज्ञापन

सोलर प्रोजेक्ट का उद्देश्य बिजली खर्चों के बोझ को घटाकर जल आपूर्ति योजनाओं की वित्तीय स्थिरता और ग्राम पंचायत जल आपूर्ति समितियों (जीपीडब्ल्यूएससी) द्वारा गांवों में जल आपूर्ति योजनाओं के सफल संचालन और प्रबंधन को सुनिश्चित बनाना है। इसके अलावा यह साफ और स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग बढ़ाने के साथ-साथ वातावरण स्थिरता में भी सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव डीके तिवारी ने कहा कि बिजली के आयात और निर्यात के समायोजन के बाद ही बिल की रकम पर बिजली ड्यूटी और चुंगी आदि लगाई जाएगी। अतिरिक्त बिजली पीएसपीसीएल के ग्रिड को आपूर्ति की जाएगी, जिससे बिजली की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

वहीं, जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के प्रमुख मोहम्मद इशफाक ने बताया कि सोलर पावर एनर्जी प्रोजेक्ट की स्थापना के बाद प्रति वर्ष करीब आठ से नौ करोड़ रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed