फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Solar charging stations to be installed at all petrol pumps in Punjab

पंजाब के सभी पेट्रोल पंपों पर लगाए जाएंगे सोलर चार्जिंग स्टेशन

Thu, 30 Sep 2021 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Solar charging stations to be installed at all petrol pumps in Punjab
चंडीगढ़। पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ावा देने के सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। राज्य के सभी पेट्रोल पंपों पर सोलर चार्जिंग स्टेशन लगाने के निर्देश सरकार की ओर से दिए गए हैं। पेडा की बुधवार को हुई पहली बैठक में कैबिनेट मंत्री राजकुमार वेरका ने कृषि के लिए भी सोलर पंप अधिक से अधिक लगाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के भवन में अपनी पहली मीटिंग के दौरान पेडा की योजनाओं का जायजा लेते हुए डॉ. राज कुमार वेरका ने प्रदर्शनी प्रोग्राम के अंतर्गत एनर्जी एफिशिएंट बिल्डिंग बनाने के लिए मुफ्त जमीन मुहैया करवाने के लिए सहमति दी। यह बिल्डिंग बनाने के लिए सारा खर्चा भारत सरकार द्वारा किया जाना है। उन्होंने कृषि के लिए सोलर पंप अधिक से अधिक लगाए जाने पर जोर दिया, जिससे किसान इस स्कीम का अधिक से अधिक लाभ ले सकें। डॉ. वेरका ने पेडा की तरफ से और ज्यादा प्रोजेक्ट लगाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले सीईओ पेडा नवजोत पाल सिंह रंधावा ने डॉ. वेरका का स्वागत करते हुए पेडा की मुख्य प्राप्तियों और स्कीमों, प्रोजेक्टों संबंधी विस्तारपूर्वक बताया। पेडा की तरफ से धान की पराली पर आधारित अधिक से अधिक प्रोजेक्ट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटिंग के अंत में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने डॉ. राज कुमार वेरका का धन्यवाद किया। इस मौके पर पेडा चेयरमैन एचएस हंसपाल, सतिंदरपाल सिंह गिल, रजिन्दर छाबड़ा, एमपी सिंह और पेडा के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed