फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Software engineer showed fear of being implicated in money laundering

Panchkula News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दिखाया मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का डर

Sat, 12 Oct 2024 04:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Software engineer showed fear of being implicated in money laundering
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-8 निवासी 22 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर को छह करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर 10.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने दी शिकायत में बताया कि उन्हें एक ऑटोमेटेड कॉल आई। उसमें कहा गया कि उनका मोबाइल नंबर दो घंटे में बंद होने वाला है। अधिक जानकारी के लिए दो नंबर का बटन दबाएं। बटन दबाने पर एक व्यक्ति ने खुद को टेलीकॉम विभाग से बताया और बातचीत शुरू की। उस व्यक्ति ने दावा किया कि शिकायतकर्ता के नाम पर दूसरा मोबाइल नंबर पंजीकृत है। इसमें फ्रॉड और उत्पीड़न की कई शिकायतें दर्ज हैं।
आरोपी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सभी मोबाइल नंबर बंद करने का निर्देश दिया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता की मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर से बात करवाई। उसने आधार कार्ड नंबर मांगा और कहा कि उनके नाम पर छह करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग हो चुकी है। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि उनके आधार कार्ड से लिंक एक केनरा बैंक का खाता है। इसमें नरेश गोयल नामक एक व्यक्ति के घर से डेबिट कार्ड मिला है। शिकायतकर्ता को इस मामले में संदिग्ध माना जा रहा है।
विज्ञापन

फर्जी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से कहा कि उन्हें सीबीआई जांच का सामना करना पड़ेगा। उनसे उनके सभी बैंक खातों की जानकारी मांगी। शिकायतकर्ता ने डर के मारे अपने दोनों बैंकों के खातों की जानकारी साझा कर दी। इसके बाद सीबीआई अधिकारी बनकर कहा गया कि उन्हें अपने बैंक खाते की पूरी राशि आरबीआई को ट्रांसफर करनी होगी। अगर जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो 6 से 24 घंटे के भीतर रुपये वापस मिल जाएंगे। शिकायतकर्ता ने निर्देशों का पालन कर अपने बैंक खातों से कुल 1050775 रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में संपर्क करने की कोशिश की तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनको धोखाधड़ी का शक हुआ। इस घटना के बाद उन्होंने अपने परिवार को सूचित किया और साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed