{"_id":"6709a83d72d32de45003e044","slug":"software-engineer-and-elderly-woman-cheated-for-rs-1050-lakh-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-116218-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बुजुर्ग महिला से 10.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और बुजुर्ग महिला से 10.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। बुजुर्ग महिला और सॉफ्टवेयर इंजीनियर को साइबर ठगों ने 19.79 लाख रुपये की चपत लगाई है। आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से 9.29 लाख जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 10.50 लाख रुपये ठगे हैं। सेक्टर-20 साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर को मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया, जबकि बुजुर्ग महिला को कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उसका फोन हैक कर ठगा।
सेक्टर-6 निवासी बुजुर्ग महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 सितंबर 2024 को टाटा स्काई का रिचार्ज कराने के लिए गूगल पर टाटा स्काई का कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। मिले मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर व्यक्ति ने स्वयं को टाटा स्काई का कस्टमर केयर अधिकारी होने का दावा किया। उसने रिचार्ज प्रक्रिया के बहाने बुजुर्ग से उनके डेबिट कार्ड की जानकारी और सीवीवी नंबर प्राप्त कर लिया। इसके बाद उसने बताया कि उनका रिचार्ज हो गया है, लेकिन वास्तव में कोई रिचार्ज नहीं हुआ था। अगली सुबह महिला को पता चला कि उनके बैंक खाते में एक बेनिफिशियरी एड किया गया है।
उन्होंने तुरंत एसबीआई कस्टमर केयर से संपर्क कर अपने डेबिट कार्ड को ब्लॉक करा दिया। बाद में जब वह एसबीआई की ब्रांच में पहुंचीं तो इंटरनेट बैंकिंग बंद करवाया। अगले दिन, उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। इसमें फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर कहा कि उनके खाते से रुपये कट रहे हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला फिर बैंक पहुंचीं तो बैंक मैनेजर ने पुष्टि कर कहा कि उनके खाते से 9.29 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं। बैंक मैनेजर ने उनको तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। शिकायतकर्ता ने बैंक मैनेजर के फोन से शिकायत दर्ज कराई। उनका खुद का फोन भी हैक हो चुका था।