फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Number of tourists increased in toy train after Snowfall in Himachal

हिमाचल में हिमपात, टॉय ट्रेन में बढ़ी सैलानियों की संख्या, रोमांचकारी है इस रेल ट्रैक का सफर

Tue, 17 Nov 2020 01:50 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालका (हरियाणा) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 17 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Number of tourists increased in toy train after Snowfall in Himachal
कालका-शिमला ट्रैक पर से गुजरती टॉय ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर चल रही स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सोमवार को कालका से शिमला सफर करने के लिए 91 यात्रियों से बुकिंग कराई थी, इसमें 79 ने सफर का आनंद लिया। रविवार को हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हिमपात होने से रेल प्रशासन और यात्री प्रसन्न हैं।

विज्ञापन


रेलवे का अनुमान है कि अब कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर सफर का आनंद लेने वाले सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। बता दें कि कालका-शिमला रेल ट्रैक पर चलाई गई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में शुरुआती दो दिन के दौरान यात्रियों की संख्या कम थी। पहले दिन ट्रेन कालका से शिमला तक खाली दौड़ी थी। दूसरे दिन भी ट्रेन में मात्र सात यात्रियों ने ही सफर किया था, मगर अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अब ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


96 किलोमीटर लंबा है कालका-शिमला ट्रैक
1898 में बने कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया है। 96 किलोमीटर लंबे कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर 18 स्टेशन और 102 सुरंगें हैं। ट्रैक पर धीमी गति से चलने वाली टॉय ट्रेन में सफर का अलग ही रोमांच है। यही कारण है कि सैलानी शिमला आने-जाने के लिए टॉय ट्रेन के सफर को तवज्जो देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन में कुल 91 यात्रियों ने बुकिंग करवाई थी। इसमें से 79 यात्रियों ने कालका से शिमला तक ट्रेन में सफर किया। - गोकुल सिंह, स्टेशन अधीक्षक। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed