फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatching mastermind Happy sent to jail

Panchkula News: स्नैचिंग के मास्टरमाइंड हैप्पी को भेजा जेल

Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Snatching mastermind Happy sent to jail
पंचकूला। स्नैचिंग के मास्टरमाइंड मौलीजागरां निवासी हैप्पी को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। जहां अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को अंबाला जेल भेज दिया। पीजीआई से ठीक होने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद कई आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। चार मार्च को ढकोली रोड पर सीआईए-19 की टीम पर आरोपी हैप्पी ने गोली चला दी थी। टीम ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


शहर में कई जगहों में की स्नैचिंग
क्राइम ब्रांच इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी हैप्पी ने कबूला कि वह सेक्टर-5, 6, 9, 11 और सेक्टर-14 समेत शहर में कई जगहों पर स्नैचिंग की वारदात कर चुका है।
विज्ञापन


इस तरह से पकड़ा गया था आरोपी
इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि हैप्पी ढकोली से सेक्टर-20 की तरफ आ रहा है। इस आधार पर सेक्टर- 20 के श्मशानघाट के पास टीम ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed