फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   snatching in chandigarh

दो घंटे में स्नैचर बीएससी की छात्रा और युवक से मोबाइल छीनकर फरार

Wed, 25 Sep 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
snatching in chandigarh
चंडीगढ़। बेखौफ स्नैचरों ने शहर के अलग-अलग सेक्टरों में 6 घंटे में तीन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार युवकों ने सेक्टर-38 में एक बीएससी छात्रा से मोबाइल स्नैच किया, वहीं दूसरी वारदात में एक्टिवा सवार युवकों ने बात करने के बहाने युवक से फोन मांगा और फिर पीड़ित के मुंह पर मुक्का मार मोबाइल छीनकर फरार हो गए, जबकि तीसरे मामले में सवारी ऑटो चालक का मोबाइल छीन लिया। तीनों ही मामलों में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली वारदात
पुलिस को दी शिकायत में रायपुर खुर्द निवासी तेजिंदर सिंह (25) ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। बीते सोमवार शाम करीब 6 बजे एक सवारी को लेकर धनास की ओर जा रहा था। बत्रा सिनेमा के पास पहुंचा तो सवारी ने जबरन मुझे नीचे उतारकर मारना शुरू कर दिया और जेब में रखे मोबाइल को छीनकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

दूसरी वारदात
जपनीत कौर (20) ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-38 निवासी है। बीएससी फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। बीते सोमवार देर शाम करीब 7 बजे सेक्टर-38 स्थित एक कोचिंग सेंटर से क्लास खत्म होने के बाद वापस मोबाइल पर बात करते हुए घर जाने लगी। थोड़ी दूर पहुंचते ही बाइक सवार युवक उसका मोबाइल स्नैच कर फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि अंधेरा ज्यादा होने के कारण आरोपियों के बाइक का नंबर नहीं देख सकी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी वारदात
पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप जग्गी (28) ने बताया कि वह सेक्टर-37डी में परिवार समेत रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। रात करीब 12 बजे घर के बाहर से खड़ी बाइक को अंदर कर रहा था। तभी एक्टिवा सवार दो युवक वहां पहुंचे और किसी से जरूरी बात करने के बहाने उनसे मोबाइल मांगा। मोबाइल देने के बाद एक्टिवा चालक ने उसके मुंह पर जोरदार मुक्का मारा, जिससे वह अपनी बाइक के ऊपर गिर गया, जिसके बाद दोनों आरोपी उसका मोबाइल लेकर फरार हो गए। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया, लेकिन आरोपियों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed