फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatcher opened fire on Panchkula police, injured in retaliatory firing, referred to PGI

Panchkula News: पंचकूला पुलिस पर स्नैचर ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में घायल, पीजीआई रेफर

Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Snatcher opened fire on Panchkula police, injured in retaliatory firing, referred to PGI
घायल स्नैचर।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर 20 से जा रहे ढकोली रोड पर मंगलवार रात पंचकूला क्राइम ब्रांच-19 की टीम और स्नैचर के बीच गोलियां चलीं।इस फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से झपटमार घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के गांव मौलीजागरां का रहने वाला हैप्पी स्नैचिंग के मामलों में पुलिस को वांछित था। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि स्नैचर हैप्पी ढकोली से सेक्टर-20 की तरफ आ रहा है। तभी सेक्टर-20 के श्मशानघाट के पास हैप्पी को टीम ने रोकने की कोशिश की। इस पर हैप्पी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। हैप्पी ने एक फायर किया, जो क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य रवि कुमार के पास से निकल गया। यह गोली गाड़ी के खिड़की के नीचे जा लगी। जवाबी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच टीम के सदस्य रवि कुमार ने जवाबी फायर किया, जिसमें हैप्पी के पैर पर गोली लगी है। पुलिस टीम में निर्मल कुमार, रवि कुमार, चंद्रपाल, करमजीत, जोगिंदर, लवकेश, सोहन लाल व पुल्कित थे। आरोपी हैप्पी को गोली लगने के बाद तुरंत सेक्टर 6 अस्पताल लगाया गया। जहां से हैप्पी को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed