फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smugglers are sending hashish-opium through courier by hiding it among toys and other goods, four cases caught in five months

Panchkula News: कूरियर से खिलौने और अन्य सामान के बीच छिपाकर तस्कर भेज रहे चरस-अफीम, पांच माह में चार मामले पकड़े

Tue, 11 Jun 2024 04:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Smugglers are sending hashish-opium through courier by hiding it among toys and other goods, four cases caught in five months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों को कूरियर से भेजना तस्करों की पहली पसंद बन गया है। सीधे ग्राहकों तक होम डिलीवरी होने की वजह से तस्कर इसका प्रयोग कर रहे हैं। खिलौने या किसी अन्य सामान के बीच में नशीले पदार्थों को छिपाकर भेजा जा रहा है। पांच महीने के दौरान सेक्टर-20 थाने में चार मामले दर्ज किए गए हैं। कूरियर से नशीला पदार्थ चरस और अफीम भेजने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। सभी मामलों की जांच क्राइम ब्रांच-19 कर रही है। पुलिस दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन दो मामलों में आरोपियों को गिरफ्तारी होनी बाकी है। उनकी जांच कर रही है। शक होने पर कूरियर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सामान की स्केनिंग के दौरान यह मामले पकड़ में आए हैं।

3 जून को अफीम और चरस बरामद
3 जून शाम को औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित डीटीडीसी एक्सप्रेस कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव सिक्योरिटी विजिलेंस डिपार्टमेंट ऑफिसर ने क्राइम ब्रांच-19 को सूचना दी कि कंपनी में एक पार्सल पुणे जाने के लिए मिला। एक्सरे करने पर पार्सल के अंदर दो कप और दो चम्मच मिले। उसके अंदर कुछ संदिग्ध पदार्थ भी नजर आ रहा था। सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पार्सल को खोला गया। पार्सल के अंदर दो कप थे। उसके अंदर से 40 ग्राम अफीम और 40 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

31 मार्च को 98 ग्राम चरस मिला
31 मार्च को औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित डीटीडीसी कूरियर कंपनी की विजिलेंस विभाग ने क्राइम ब्रांच-19 को सूचना दी थी कि कंपनी में चंडीगढ़ से एक पार्सल मुंबई जाने के लिए प्राप्त हुआ था। पार्सल का एक्स-रे करने पर अंदर कुछ संदेहजनक पदार्थ नजर आया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पार्सल की जांच की गई तो उसके अंदर से चरस बरामद हुआ। उसका वजन 98 ग्राम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिट्टी के हाथी-मछली में मिला चरस
8 मार्च को हिमाचल से पंचकूला होकर केरल नशा तस्करी करने का मामला सामने आया थ। पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित कूरियर कंपनी द्वारा जब सामान की स्केनिंग की गई तो तस्करी का खुलासा हुआ। कंपनी के विजिलेंस ऑफिसर ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की टीम सूचना मिलते ही कंपनी में पहुंची और जांच करने पर 860 ग्राम चरस बरामद हुई।

14 जनवरी को मुंबई भेजी रही थी चरस
14 जनवरी को कूरियर से चरस मुंबई भेजी जा रही थी। कर्मचारी ने पैकेट को स्कैन किया तो नशीला पदार्थ होने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर क्राइम ब्रांच-19 की टीम पहुंची और पैकेट की जांच की तो चरस बरामद हुई। क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर इस चरस तस्करी के मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।



दो मामलों में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही दोनों मामलों में तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कूरियर देने आए आरोपी की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पार्सल पर दिए एड्रेस और फोन नंबर की भी जांच की जा रही है। -योगविंंद्र सिंह, क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed