फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler Supplying Charas from Himachal Arrested in Pinjore

Panchkula News: हिमाचल से चरस सप्लाई करने वाला तस्कर पिंजौर में गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Smuggler Supplying Charas from Himachal Arrested in Pinjore
499 ग्राम चरस बरामद, नगर निगम चुनाव के बीच एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर हरियाणा में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने आरोपी के कब्जे से 499 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान वरुण भारद्वाज (42) निवासी राजगढ़, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सीमाओं पर बढ़ाई गई सख्ती के बीच पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

शिवलौतियां मंदिर के पास नाकेबंदी कर दबोचा
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि हिमाचल का एक तस्कर भारी मात्रा में चरस लेकर पिंजौर-कालका क्षेत्र में डिलीवरी देने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घाटीवाल स्थित शिवलौतियां मंदिर के पास नाकेबंदी कर जांच शुरू की। जैसे ही संदिग्ध युवक मौके पर पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 499 ग्राम चरस, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ पिंजौर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रिमांड में खंगाला जाएगा नेटवर्क
डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वह हिमाचल प्रदेश में यह खेप किससे लेकर आया था और ट्राईसिटी में किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के चलते बॉर्डर पर कड़ी निगरानी
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी और जांच अभियान तेज कर दिया है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed