{"_id":"68713bbad2875bfe4a0d8c16","slug":"smuggler-opened-fire-on-police-injured-in-retaliatory-firing-panchkula-news-c-59-1-asr1003-113124-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तस्कर ने पुलिस पर चलाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तस्कर ने पुलिस पर चलाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में जख्मी
Fri, 11 Jul 2025 09:58 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Fri, 11 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नशा तस्कर को रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने पिस्तौल से पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से नशा तस्कर जख्मी हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल दाखिल करवाया है। आरोपी की पहचान घरिंडा इलाका निवासी विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है।
दरअसल, थाना गेट हाकीमा पुलिस को सूचना मिली थी कि दाना मंडी के पास एक नशा तस्कर घूम रहा है। वह नशे की डिलीवरी करने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैप लगाकर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान आरोपी बाइक लेकर आ रहा था। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर बाइक भाग ली। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से आरोपी जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी देहाती पुलिस को कई केसों में वांछित था। आरोपी के बारे में शुक्रवार को सूचना मिली थी जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। आरोपी से पूछताछ की जाएगी ताकि ताकि इसके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।