फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler arrested with heroin

Panchkula News: हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2025 02:08 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 23 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with heroin
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नीरज निवासी पंजाब कॉलोनी दफरपुर जिला मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि दफरपुर वासी नीरज हेरोइन बेचता है। वह सेक्टर-28 पंचकूला में श्मशानघाट के नजदीक किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने आएगा। इस आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल ने बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी से 14.90 ग्राम हेरोइन व 2400 रुपये नकदी बरामद की गई। इस बारे में पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed