फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slow transportation, warehouses in Punjab filled with wheat and paddy

Panchkula News: धीमी ढुलाई, गेहूं और धान से अटे पंजाब में गोदाम

Tue, 24 Mar 2026 10:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Slow transportation, warehouses in Punjab filled with wheat and paddy
चंडीगढ़। पंजाब में गेहूं की फसल कटने को तैयार है। केंद्र ने गेहूं खरीद के लिए पंजाब को 33 हजार करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं मगर गोदामों में पुराने पड़े अनाज की ढुलाई बहुत धीमी है। गोदामों में मौजूदा गेहूं और धान की ढुलाई अपेक्षाकृत कम मात्रा में हो रही है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने इसे बढ़ाने के लिए कहा है ताकि खरीदा गया गेहूं ज्यादा समय तक खुले में न रखा जा सके। इस बार पंजाब में 132 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद की उम्मीद है मगर गोदामों में भंडारण स्थिति यह है कि भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अगस्त 2025 से हर महीने 5 लाख टन गेहूं और 5 लाख टन चावल की ढुलाई कर रहा है। हालांकि, नई फसल के लिए गोदामों में पर्याप्त जगह बनाने के लिए हर महीने कम से कम 15 लाख टन गेहूं की ढुलाई आवश्यक है।
विज्ञापन

पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लालचंद कटारूचक्क कहते हैं कि राज्य सरकार पर्याप्त भंडारण क्षमता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ अनाज की ढुलाई बढ़ाने का मुद्दा कई बार उठा चुकी है। फिलहाल गेहूं का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए विभाग अतिरिक्त चबूतरे बनाने और चावल मिलों में खाली जगह का उपयोग करने पर विचार कर रहा है। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक आकस्मिक योजनाओं को तैयार करने के लिए एफसीआई अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सरकार ने 3,91,320 प्लास्टिक के बैगों का ऑर्डर दिया है। इनमें से 2,31,055 प्राप्त हो चुके हैं और शेष मार्च के अंत तक मिलने की उम्मीद है। 6,75,000 लकड़ी के कैरटों के लिए भी ऑर्डर दिए गए हैं। मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि गेहूं खरीद के बाद उसकी संभाल को लेकर भी सरकार पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed