फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slogans against the government, farmers gathered at Chandimandir toll plaza

चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए किसान, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Slogans against the government, farmers gathered at Chandimandir toll plaza
स्रपिंजौर। वीरवार को चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ब्लॉक प्रधान पिंजौर की अगुवाई में किसान एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने हिसार में किसानों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की और बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान पिंजौर गुरजेंट सिंह ने बताया कि वीरवार को टोल प्लाजा पर बीजेपी सांसद रतन लाल कटारिया सहित बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए दर्जनों किसान एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि एक ओर तो बीजेपी सरकार महामारी की बात करती है तो दूसरी ओर बीजेपी खुद अपने कार्यक्रमों में कोविड नियमों की अवहेलना कर भीड़ जुटाती है। बीते दिनों में हिसार में हुए उद्घाटन को ऑनलाइन भी किया जा सकता था। गुरजेंट सिंह ने दावा करते हुए कहा कि जब भी बीजेेपी इस तरह के कार्यक्रम करेगी, भाकियू इसका विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सांसद रतन लाल कटारिया पिंजौर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। सूचना के आधार पर उनकी अगुवाई में कई दर्जन लोग बीजेपी सांसद रतनलाल कटारिया को काले झंडे दिखाकर उनका विरोध करने के लिए टोल पर पहुंचे। परंतु वह पिंजौर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed